फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ulema can appeal but cannot announce, the timing of Namaz will be decided by the Intezamia Committee: Jama Masjid Sadar

उलमा अपील कर सकते हैं एलान नहीं कर सकते, नमाज का समय इंतजामिया कमेटी तय करेगी : जामा मस्जिद सदर

Wed, 12 Mar 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ulema can appeal but cannot announce, the timing of Namaz will be decided by the Intezamia Committee: Jama Masjid Sadar
संभल। जुमे की नमाज का समय पुलिस-प्रशासन या उलमा तय नहीं करेंगे। यह समय इंतजामिया कमेटी तय करेगी। इसके लिए कुछ उलमा से बातचीत चल रही है। एक या दो दिन में हम एलान कर देंगे। यह बात संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कही है। साथ ही जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने संभल सीओ अनुज चौधरी के उस बयान को शर्मनाक बताया है जिसमें सीओ ने कहा था कि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है, होली एक बार होती है। जामा मस्जिद सदर के इस बयान के बाद जुमे की नमाज के समय को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने कहा कि जामा मस्जिद में नमाज किस समय होगी। यह हमें तय करना है। अभी हमारी ओर से कोई एलान नहीं किया है। आगे कहा कि 2.30 बजे नमाज के एलान को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है। इसलिए यह निर्णय कमेटी को लेना है। आगे कहा कि एएसआई यदि संभल जामा मस्जिद फिर से आएगी तो एएसआई को बताया जाएगा कि पुताई और मरम्मत की कहां-कहां जरूरत है।
विज्ञापन


सीओ संभल ने कहा था, जुमा साल में 52 बार और होली एक बार आती है

संभल। छह मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज कुमार ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली एक बार आती है। इसलिए यदि मुस्लिम समुदाय का होली के रंग से धर्म भ्रष्ट होता है तो वह होली के दिन घर से न निकलें या रंग कोई डाल दे तो बुरा न मानें। बड़ा दिल होना चाहिए। जिस तरह से मुस्लिम पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं। वैसे ही हिंदू समुदाय के लोग होली के इंतजार में रहते हैं। इस दिन रंग लगाने के साथ ही गले मिलकर मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी जाती है। आगे यह भी कहा था कि हिंदू समुदाय के लोगों को भी ख्याल रखना चाहिए कि वह उस व्यक्ति पर रंग न डालें जो बुरा मान सकता है। सीओ के इस बयान पर देशभर में चर्चा रही है। राजनीतिक लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस बयान को पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article