{"_id":"685c4d7e0c77a3919d0f399a","slug":"two-villagers-who-went-to-take-bath-in-the-pond-drowned-one-died-the-other-was-saved-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121029-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तालाब में नहाने गए दो ग्रामीण डूबे, एक की मौत, दूसरा बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तालाब में नहाने गए दो ग्रामीण डूबे, एक की मौत, दूसरा बचाया
Thu, 26 Jun 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव कैथल में बुधवार की दोपहर तालाब में नहाते समय गांव निवासी भूरे (50) और वीरेंद्र कश्यप (35) डूब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक भूरे की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र की जान बच गई। दोनों के नशे में होने की बात कही जा रही है।
कैथल निवासी भूरे गांव में ही चाट पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बुधवार की दोपहर दो बजे भूरे गांव रामनगर निवासी साथी वीरेंद्र कश्यप के साथ कैथल गांव के बाजार वाले मार्ग स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय दोनों तालाब में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की किसी तरह दोनों को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पेट से पानी निकालने पर वीरेंद्र की हालत में सुधार हो गया, जबकि भूरे को परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों नशे की हालत में नहाने के लिए तालाब पर पहुंचे थे।