{"_id":"649745336e9ebbb5da045fe7","slug":"two-parties-fight-for-dancing-on-dj-youth-injured-sambhal-news-c-15-1-183961-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। डांस के दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। जिसमें वह घायल हुआ। बीच-बचाव में आईं महिलाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
गांव मिलक देहरी जग्गू निवासी मईलाल की बेटी की बरात शुक्रवार को गांव में आई थी। कार्यक्रम के दौरान बज रहे डीजे पर बरातियों के साथ कई अन्य लोग भी डांस कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि डीजे पर मई लाल के मुरादाबाद के कुछ रिश्तेदार भी डांस कर रहे थे। जबकि पास में उनका भतीजा भूपेंद्र खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच डांस करते हुए लोगों ने भूपेंद्र के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जिसका उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने मारपीट कर दी।
शोर शराबा सुनकर युवक के परिजन भी पहुंचे और बीच बचाव कराने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बीच बचाव के दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की है। बाद में घायल भूपेंद्र थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि दो पक्षों में आपसी विवाद हो जाने की जानकारी मिली थी। तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।