{"_id":"6aaeed5ec0a2d0fbc70a8d29","slug":"two-deaths-in-two-days-create-panic-in-partapur-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140736-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परतापुर में दो दिनों में दो मौतों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परतापुर में दो दिनों में दो मौतों से दहशत
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक के परतापुर गांव में कीचड़, गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियां फैल रही हैं। पिछले दो दिनों में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर, साफ-सफाई और फॉगिंग की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, 45 वर्षीय जयदेई सहित दो लोगों की बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग पर गांव में अब तक कोई स्वास्थ्य शिविर न लगाने का आरोप है। गांव के मुख्य रास्ते पर भारी कीचड़ और जलभराव है। इससे बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष किशनपाल सिंह राणा ने बताया, गांव के रास्तों की हालत इतनी खराब है कि लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि जलभराव से मच्छरों के कारण बुखार और संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। मलेरिया विभाग की टीम जांच के लिए आई थी, लेकिन बचाव के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर से फॉगिंग तक नहीं कराई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही किसानों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया जाएगा। इस दौरान जगदीश राणा, चरन सिंह राणा, विजय पाल राणा, ओमप्रकाश राणा, धर्मवीर, नेम सिंह, चोखे राम, जयप्रकाश, हरिओम सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश सिंह, जुगेंद्र सिंह राणा, मूलचंद, रामतौर, चंद्रभान सिंह, भुवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।