{"_id":"57f16ded4f1c1bd31c574b64","slug":"two-dead-in-gaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से पलटा वाहन, दो किसानों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से पलटा वाहन, दो किसानों की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो संभल
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हुएसड़क हादसे में मौत के बाद बिलखते योगेश के परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गाजीपुर मंडी में सब्जी लेकर जा रहे दो किसानों की गाजियाबाद के लालकुआं के पास हादसे में मौत हो गई, जबकि तकरीबन 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कुछ किसानों की हालत गंभीर है।
रंपुराजट गांव के किसान अपनी सब्जियां बेचने के लिए दिल्ली की गाजीपुर मंडी जा रहे थे। गांव वालों ने बताया कि, टाटा-407 में सवार होकर 35 किसान शनिवार शाम सात बजे रवाना हुए। रात्रि 11.30 बजे के करीब लालकुआं के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
इस हादसे में अधिकतर किसान घायल हो गए, जबकि रंपुरा जट निवासी योगेश (26) पुत्र तेजपाल और प्यारेलाल (45) पुत्र खचेड़ूू की मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव में आते ही गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग तत्काल गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। वहां पर रात्रि तीन बजे तक गांव के लोग पहुंचे। तब तक घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि राजीव और बिकेश की हालत गंभीर है। इनका उपचार दिल्ली में चल रहा है। जो मामूली रूप से घायल हुए थे उनमें से पांच लोग गांव वापस लौट आए हैं। हादसे में राजीव पुत्र सुरेश, बिकेश पुत्र चंद्रपाल, यादराम पुत्र जगदीश, नेमपाल पुत्र किशनलाल, अजीत पुत्र लखपत, मानिक पुत्र छोटेलाल, हरीश पुत्र विजयपाल, अमरपाल कालू पुत्र बृजकिशोर, जयसिंह पुत्र आनंदी, कावेेंद्र पुत्र सूरजभान, गौरव पुत्र ओमपाल, अमित पुत्र भक्तिराम, अशोक पुत्र हेम सिंह, विनीत पुत्र करन सिंह, कृष्ण पुत्र रामस्वरूप, उदयवीर पुत्र फूल सिंह, अमित पुत्र सोमपाल, सतपाल पुत्र मोहन, राजेंद्र पुत्र जागन सिंह घायल हुए हैं।