{"_id":"631b944da3c7d5598a00f3e8","slug":"two-brothers-went-with-sticks-one-s-son-died-chandausi-news-mbd4405681168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों में चले लाठी-डंडे, एक के बेटे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों में चले लाठी-डंडे, एक के बेटे की जान गई
विज्ञापन
Two brothers went with sticks, one's son died
- फोटो : CHANDAUSI
गांव मुडियाखेड़ा में महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी पर दो सगे भाइयों में गाली-गलौज हो गई और विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चले। इसमें छोटे भाई भूप सिंह के बेटे अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार गए। अब ग्रामीण यूपी-112 यूपी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात तक शव उठाने दिया।
थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि गांव मुडियाखेड़ा निवासी भूप सिंह और जय सिंह सगे भाई हैं। महिलाओं में आपस में विवाद चलते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों भाइयों में गाली-गलौज व हाथापाई हो गई। जयसिंह ने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस के आने पर भूप सिंह व उसका बेटा अजीत मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को मामला शांत मिला तो यूपी-112 टीम गाड़ी लेकर गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जाकर खड़ी हो गई। करीब आधा घंटा बाद भूपसिंह व उसका बेटा अजीत आ गए। उनके वापस आने पर जय सिंह व उसके बेटों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडो से पिटाई की। शोर शराब होने पर बाजार में खड़ी पुलिस मौके पर आ गई। मौके पर मौजूद आरोपी जय सिंह से पूछताछ करने लगी। इस दौरान घायल अजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अजीत के मरने की भनक लगते ही जयसिंह व उसके बेटे मौके से भाग गए। बाद में थाना निरीक्षक चंद्रवीर सिंह भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने देर रात तक शव नहीं उठने दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंची यूपी-112 टीम ने घायल अजीत को उपचार के लिए लेकर नहीं की गई। पुलिस उसे उपचार को ले जाती, तो शायद जान बच जाती है। सूचना पर सीओ चंदौसी दिनेश कुमार भी पहुंच गए है तथा परिजनों को समझाने में लगे। ग्रामीण देर रात तक यूपी-112 टीम को हटाने व उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
गांव मुडियाखेड़ा में दो भाइयों में झगड़ा हुआ है। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा भाई व उसके बेटे मौके से भाग गए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी