फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trinetra will monitor the village panchayats

Sambhal News: ग्राम पंचायतों में निगरानी करेगा त्रिनेत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Trinetra will monitor the village panchayats
बहजोई। जिले भर की ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों व सरकारी भवनों पर अब तीसरी आंख से निगरानी होगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने इसकी पहल की है। वहीं, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की ओर से जिले भर की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जिले में दूसरे जिलों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों वाली ग्राम पंचायतों समेत पंचायत भवन व सरकारी स्कूल आदि सरकारी भवनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। खासकर संभल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों से दूसरे जिलों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों को इसमें रखा गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे ब्लॉकों में भी मुख्य मार्गों व सरकारी भवनों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि की धनराशि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस विभाग से सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली जा रही है। पुलिस की ओर से जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायतों में बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाएगा। इससे बेहतर ढंग से आमजन समेत सरकारी संपत्ति आदि की सुरक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed