{"_id":"616340a48ebc3e57891e5bda","slug":"tribute-to-those-killed-in-terrorist-attack-by-taking-out-candle-march-sambhal-news-mbd4057334190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं की हत्या करने के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने रोष जताया। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
रविवार को भाजपा युवा मार्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग के साथ हिंदू जागरण मंच व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं की हत्या का विरोध करते हुए शंकर चौराहे से लेकर हल्लू सराय स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। साथ ही दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विशाल चौहान ने कहा कि एक महीने में 23 लोगों की हत्याएं होने से हिंदू समाज को बड़ा आघात पहुंचा है। कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और दोषी आतंकवादियों को मारा गिराया। साथ ही कार्रवाई के लिए सरकार को बधाई दी। कहा कि ऐसी घटनाओं को हिंदू समाज किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। हिंदू, कश्मीर सहित देश के सभी हिंदू समाज के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिखर गोयल, युवा मोर्चा के हिमांशु कश्यप, आलोक भारती, अरविंद प्रजापति, पीयूष ठाकुर, प्रियांशु वार्ष्णेय, अक्षित अग्रवाल, राहुल अटल, विपिन चौधरी, सौरभ गुप्ता, अनिकेत, विनोद सिंह, अनुराग ठाकुर, निक्की, कौशल, अंकुर, संजय ठाकुर, विष्णु सिंह आदि मौजूद रहे।