फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trees, power poles and power lines were damaged by the storm.

Sambhal News: आंधी-बारिश से टूटे पेड़, बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Trees, power poles and power lines were damaged by the storm.
गांव पवांसा में आटा-पवांसा मार्ग पर आंधी बारिश से टूटे पड़े पेड़ और बचकर निकलता दो पहिया वाहन स - फोटो : samvad
संभल/सरायतरीन। संभल तहसील क्षेत्र में रविवार को देररात आंधी के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। पवांसा ब्लॉक में कई पेड़ धराशायी हो गए तो बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में दो दर्जन से ज्यादा खंभे टूट गए। ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए। इससे कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। सोमवार को दोपहर भी तेज हवा चलने के साथ कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। खेतों में पानी भरने के कारण धान, गन्ना और बाजरा की फसल को नुकसान हुुआ। किसानों में मायूसी है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में आंधी और बारिश के दौरान पवांसा-आटा मार्ग पर 100 से अधिक पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे दोपहर तीन बजे तक यातायात बाधित रहा। 13 गांवों के बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके। 20 गांवों में 25 खंभे टूटे तो तीन ट्रांसफार्मर डैमेज हुए। हाइटेंशन लाइन टूट कर जमीन पर गिर गई। इससे गांवों में अंधेरा छा गया। वहीं, सोमवार को सुबह जब लोग उठे तो आसमान में काले बादल छाए हुए थे। लोगों ने कामकाज वाले स्थानों का रुख किया तो दूसरे दिनों के जैसे गर्मी का माहौल नहीं था। दोपहर के वक्त भी मौसम का मिजाज फिर से बदला। तेज हवा चली और कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश भी हुई। उस वक्त लोग जहां के तहां फंस गए।
विज्ञापन

बिजली निगम ने टूटे पोल और हाइटेंशन लाइन को सही करने का कार्य शुरू कराया। वहीं, वन विभाग द्वारा मुख्य मार्ग से टूटे पेड़ों को हटाने का काम शुरू नहीं कराया गया। टूटे पेड़ सड़कों पर गिरने से जगह-जगह जाम जैसे हालात हो गए। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी और बारिश से गन्ना, बाजरा और धान की फसल को नुकसान हुआ। आलू और पीली सरसों की फसलों की बुआई में देरी होगी।
0000000000000000

.13 बीघा जमीन ठेके पर लेकर धान की फसल की लगाई थी। फसल काटकर खेत में ही डाल रखी थी। बारिश से खेत में पानी भरने पर धान की फसल बर्बाद हो गई। अब दाना काला पड़ने पर कम दाम मिलेगा।
-प्रेम प्रजापति, सिहोरी
0000000000000000

.बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ है। फसल का दाना काला पड़ जाएगा। फसल को लेकर बड़ी उम्मीद थी लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने सब गड़बड़ कर दिया। फसल को बेचना मुश्किल होगा।
-जसवीर, अतरासी
000000000000000

.20 बीघा जमीन में आलू की फसल लगाई। बरसात में फसल पानी में डूब चुकी है। धूप निकलने से आलू की फसल तैयार होने से पहले ही बर्बाद हो जाएगी। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होगा।
-शौकेंद्र यादव, सिहावली
00000000000000



.बेमौसम बरसात होने से खेत में पानी भरने पर धान की फसल डूब गई। फसल को नुकसान होगा। शासन प्रशासन द्वारा फसल को नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा देने के लिए पहले नहीं की जाती।

-प्रेमपाल, गौंहत
00000000000000


अधिकारी बोले -
.आंधी और बारिश के कारण बिजली पोल गिर गए और ट्रांसफार्मर डैमेज हुए हैं। पेड़ गिरने के कारण हाइटेंशन लाइनें भी टूटी हैं। रिपोर्ट तैयार कर अधिशासी अभियंता को भेजी जाएगी। टूटे खंभे, लाइन और ट्रांसफार्मर को सही कराएंगे। अवर अभियंता को बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-मनोज कुमार, एसडीओ देहात पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed