{"_id":"6aa5bef97f0b1b33c3009967","slug":"a-procession-was-taken-out-demanding-the-liberation-of-the-shri-krishna-janmabhoomi-sambhal-news-c-204-1-chn1001-132648-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग के साथ निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग के साथ निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
चंदौसी। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जाहरवीर मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय श्री राधे के जयकारे लगाए।
महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि यह शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने में मील का पत्थर साबित होगी। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण विजय यज्ञ और सामाजिक समरसता सहभोज के साथ हुआ। शोभायात्रा से पहले पूजा शर्मा, विमलेश शर्मा, लता शर्मा और प्रियांशी तिवारी ने महंत अवेद्यनाथ के चित्र की आरती उतारी।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद नाथ ने कहा कि हमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि चाहिए। उन्होंने वर्ष 1991 के उपासना स्थल अधिनियम को तुष्टीकरण की नीति को बढ़ावा देने वाला बताया। शोभायात्रा में पुलिस और पीएसी भी साथ रही।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोभायात्रा में अवधेश यादव, प्रकाश चंद शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रेमराज सिंह और मोकम सिंह, मुकेश शर्मा, विपिन गोयल, राजेश गुप्ता, सुधीर शर्मा, सुमित ठाकुर, रजत तिवारी, दिनेश माली, अमरीश शर्मा, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।