फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Enhance public outreach and listen to the people's problems: Regional President

जन संवाद बढ़ाएं और जनता की समस्याएं सुनें : क्षेत्रीय अध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Enhance public outreach and listen to the people's problems: Regional President
संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र समक्ष माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित करके की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को अत्यधिक सशक्त बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। नागर ने कहा कि कार्यकर्ता जन संवाद बढ़ाएं और जनता की समस्याओं के समाधान में अग्रिम भूमिका निभाएं। दूसरे चरण में अभियान संयोजकों और अभियान टोली की बैठक रही। इसमें सभी अभियानों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री संजीव सिक्का ने कहा कि संगठन में हर पदाधिकारी की भूमिका तय है और सभी को समन्वय के साथ क्षेत्र में उतरकर कार्य करना होगा। उन्होंने अनुशासन और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए आगामी अभियानों की सफलता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परमेश्वर लाल सैनी, राजेश सिंघल, राजेश शंकर राजू, बिरलेश यादव, ओमवीर सिंह, मनोज कठेरिया, सोनू चाह, शिल्पी गुप्ता, सुधीर मल्होत्रा, दीपक यादव, देवचंद्र सैनी, डॉ.मनोज पाल, विपिन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, जयप्रकाश प्रजापति, योगेंद्र त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed