फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traveling to Lucknow becomes easy, you can go in the morning and return in the evening

Sambhal News: लखनऊ का सफर हुआ आसान, सुबह जाकर शाम को कर सकते है वापसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Traveling to Lucknow becomes easy, you can go in the morning and return in the evening
चंदौसी। मुरादाबाद के मूंढापांडे में बने एयरपोर्ट का रविवार को उद्घाटन हो गया है और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। लखनऊ तक की फ्लाइट शुरू होने से संभल के उद्यमी, व्यापारी, युवा व अयोध्या टूर घूमने जाने वालों को लाभ हुआ है। लखनऊ का सफर आसान होगा। प्रदेश मुख्यालय पर सुबह जाकर शाम को वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन

संभल से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन कम हैं। अधिकांश लोगों को मुरादाबाद होकर जाना पड़ता है। ट्रेन में भी एसी का टिकट करीब 800 रुपये है। राजधानी एक्सप्रेस में करीब 1200 रुपये का टिकट है। ट्रेन से पहुंचने में भी समय करीब छह से सात घंटे लग जाते हैं। वही सड़क मार्ग से तो समय और भी ज्यादा लगता है।
विज्ञापन

फ्लाइट शुरू होने से लखनऊ जाने वालों को आसानी होगी। समय की भी बचत होगी। लखनऊ मुख्यालय सुबह जाकर काम निपटाकर शाम को वापस भी लौट सकते हैं। उद्यमी, व्यापारी हों या अन्य लोग, सभी के लिए लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा। मुरादाबाद से लखनऊ के साथ साथ अयोध्या, दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो जाए तो लोगों को अधिक लाभ होगा और कनेक्टिविटी अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed