{"_id":"6ab2ea575dbc2c4f1605bdfa","slug":"knee-deep-mud-on-the-way-to-the-cremation-ground-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140871-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्मशान घाट के रास्ते में घुटनों तक कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्मशान घाट के रास्ते में घुटनों तक कीचड़
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के हसनपुर मुंजब्ता गांव में श्मशान घाट को जाने वाला रास्ता कई वर्षों से बदहाल है। रास्ते पर कीचड़, गंदगी और जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और पंचायत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल मार्ग निर्माण की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी की मौत होने पर अर्थी को श्मशान तक ले जाना बड़ी मुसीबत है। बरसात में रास्ते पर घुटनों तक पानी और कीचड़ भर जाता है। गांव निवासी ओम प्रकाश प्रजापति ने बताया, विधायक के 35 साल के कार्यकाल में भी इस रास्ते का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उनके दादा के अंतिम संस्कार में भी लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ा था।
ग्रामीण आवेश कुमार ने कहा, बचपन से इस रास्ते को इसी हालत में देख रहे हैं। पिछले दिनों एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में भी लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ा। यह मार्ग हैबतपुर और करीब दस अन्य गांवों को जोड़ता है। चुनाव के दौरान सड़क की नपाई हुई थी, लेकिन काम ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
पवांसा ब्लॉक के एडीओ पंचायत अशोक कुमार त्यागी ने रास्ते पर गंदगी की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान के अधिकार सीज हो चुके हैं। त्यागी ने मौके पर टीम भेजकर जांच कराने की बात कही। प्रदर्शन में विजयपाल कश्यप, विक्की कश्यप, बाबू प्रजापति, अंकित प्रजापति, संदीप प्रजापति, आकाश सैनी, गुड्डू, जयप्रकाश सैनी, राकेश प्रजापति, प्रेमराज आदि मौजूद रहे।