{"_id":"6ab2eab77f8c718efb086b76","slug":"negligence-at-any-level-in-nutrition-services-will-not-be-tolerated-dm-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-140878-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
विज्ञापन
बहजोई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पोषण सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने मंगलवार को जिला पोषण समिति की बैठक में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित बैठकें करने को कहा। पोषण वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी, दोबारा गलती पर बर्खास्तगी की जाएगी। टेक होम राशन वितरण में लगातार दो माह से कम प्रदर्शन करने वाली इकाइयों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भविष्य में गड़बड़ी होने पर सीडीपीओ की जिम्मेदारी तय होगी।
बैठक में पोषण ट्रैकर पर बच्चों की लंबाई व वजन की फीडिंग की समीक्षा हुई। गर्भवती महिलाओं के वजन वृद्धि की स्थिति भी जांची गई। सैम एवं मैम बच्चों के चिह्नांकन और पोषण पुनर्वास केंद्र में पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण और मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जुनावई के सीडीपीओ को किया मुख्यालय से संबद्ध
बहजोई। कार्य में सुधार न किए जाने पर डीएम अंकित खंडेलवाल ने जुनावई के सीडीपीओ नंदलाल प्रसाद को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया जाए। इसके अलावा, बाल विकास परियोजना परिक्षेत्र में सभी संकेतकों में प्रगति खराब होने के कारण बहजोई की मुख्य सेविका विनोद बाला को कार्य में सुधार करने की चेतावनी दी गई।