{"_id":"6ab2ead05b7e2d5d3c0fb3ce","slug":"the-chief-minister-handed-over-an-appointment-letter-to-akash-from-sambhal-in-lucknow-sambhal-news-c-15-1-bly1036-998983-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुख्यमंत्री ने संभल के आकाश को लखनऊ में दिया नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुख्यमंत्री ने संभल के आकाश को लखनऊ में दिया नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
संभल। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के सैंधरी निवासी आकाश कुमार को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र दिया।
प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के तहत आयोजित समारोह में कुल 3,567 नवचयनित प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह के साथ पहुंचे 10 चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) पद पर नियुक्ति मिली है। इनमें चार अभ्यर्थियों को गृह जनपद संभल और छह को अन्य जिलों में तैनाती दी गई है।
संभल तहसील क्षेत्र के ग्राम सैंधरी (पोस्ट हरथला) निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र आकाश कुमार का टीजीटी शारीरिक शिक्षा विषय में चयन हुआ है। उन्हें जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सतपुरा में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती मिली है। गृह जनपद में तैनाती पाने वाले अन्य चयनित अभ्यर्थियों में जीवन दीप कौशिक, जगपाल और गुलशन शामिल हैं।
विज्ञापन
छह अभ्यर्थियों की गैर जनपदों में तैनाती
जिले के छह चयनित अभ्यर्थियों को अन्य जिलों में तैनाती मिली है। राहुल राय और भावना राठौर को बागपत, अब्दुल शारिक को बुलंदशहर, प्रिंसी चौधरी को बरेली, सुमित कुमार को रामपुर और मनीषा को सहारनपुर में तैनाती दी गई है।