फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   trak kee takkar se ghaayal sasur kee maut, daamaad kee haalat gambheer

ट्रक की टक्कर लगने से घायल ससुर की मौत, दामाद की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
trak kee takkar se ghaayal sasur kee maut, daamaad kee haalat gambheer
ट्रक की टक्कर से घायल ससुर की मौत, दामाद की हालत गंभीर
विज्ञापन

संभल। दामाद को लेकर बाइक से घर लौट रहे ससुर की संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा में ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई, जबकि दामाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया है। ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा निवासी देवकरन सिंह (50) पुत्र शिवचरन सिंह शुक्रवार की दोपहर सवा दो बजे करीब अमरोहा जिले के गांव कपासी निवासी अपने दामाद विपिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश के साथ सैदनगली की ओर से घर लौट रहे थे। देहपा पहुंचते ही सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे देवकरन की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिवचरन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। मृतक के सबसे छोटे बेटे खिलेंद्र ने बताया कि पिता सैदनगली गए थे, जीजा के साथ लौटते समय उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौत हो गई। हादसे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी ओर नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार पंवार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed