{"_id":"673fb00d4e663ab73c0ab104","slug":"tractor-trolley-filled-with-soil-overturns-driver-crushed-to-death-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115301-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत
Fri, 22 Nov 2024 03:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव कैथल में बृहस्पतिवार की तड़के मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर बनियाठेर के गांव जनेटा निवासी चालक अंसार (35) की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए।
बनियाठेर के गांव जनेटा निवासी अंसार पुत्र मोहम्मद निसार मिट्टी भराव का काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार की तड़के वह ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी लेकर जा रहा था। गांव कैथल की बाजार के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। जिससे अंसार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। कुछ देर बाद साथी दूसरा ट्रैक्टर लेकर उधर से गुजरे तो उनकी नजर तालाब में पलटे ट्रैक्टर पर पड़ी। उन्होंने अंसार को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखा तो अंसार ट्रैक्टर के नीचे दबा था। उन्होंने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाकर अंसार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और बिना कार्रवाई शव घर ले गए।
गम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां
बीते रविवार को अंसार के छोटे भाई के राशिद का निकाह हुआ था। जबकि दो दिन बाद उसके तहेरे भाई की बरात जानी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। जबकि रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बृहस्पतिवार को जैसे ही हादसे में अंसार की मौत की जानकारी मिली तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी गुलशन बेसुध हो गई। जबकि तीन बेटे और दो बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।