{"_id":"64bc36fe373b0f5d1000fc36","slug":"told-bjp-responsible-for-the-inhuman-incident-in-manipur-sambhal-news-c-15-1-mbd1014-204231-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मणिपुर की अमानवीय घटना के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मणिपुर की अमानवीय घटना के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मणिपुर में हुई अमानवीय घटना ने सभी का दिल झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने के लिए एक दिन का उपवास किया और घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को न्याय देने की मांग को लेकर एक दिन का उपवास किया। इस दौरान निर्दोष मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की गई। उपवास स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए पर पार्टी के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। उनके साथ दुष्कर्म किया गया। सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। मणिपुर में तीन माह से हिंसा का दौर चल रहा है। यदि गैर भाजपा राज्य में सरकार होती तो वहां केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लगा देती।
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि अमानवीय घटना को अंजाम देनेवालों को ऐसा दंड देना चाहिए कि फिर कोई अपराध करने की हिम्मत न कर सके। उपवास कार्यक्रम में सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, अनूप दुबे, पं. देशराज शर्मा, अफजल साबरी, राजेंद्र बाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, गयूर अंसारी, मौहतिसम मुख्तार, हाजी अकरम, इरशाद हुसैन, फहीम, राजा, बाबर सैफी आदि मौजूद थे।