{"_id":"630284617d8b2778c23daf14","slug":"three-members-of-gold-smuggling-gang-arrested-from-dubai-sambhal-news-mbd43848891","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: दुबई से सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 21 लाख की पीली धातु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: दुबई से सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 21 लाख की पीली धातु बरामद
Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि यह सोने की तस्करी करने वाला गिरोह है। यह लोग समय-समय पर किसी को दुबई भेजते हैं और वहां से कस्टम ड्यूटी बचाते हुए सोने को देश में लाकर बेच देते हैं। दुबई से यह गिरोह सोने के बिस्किट लेकर आता है। इस बार इस गिरोह ने फरमान को दुबई भेजा था।
विज्ञापन
सोने के बिस्किट
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
दुबई से सस्ते दाम पर सोना खरीदकर देश में लाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को असमोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 21 लाख रुपये के सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। इस गिरोह का एक सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, असमोली थाना क्षेत्र के गांव मछायली निवासी फरमान तीन माह पहले दुबई गया था। दस अगस्त को लौट आया लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसी दौरान फरमान ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया है। जानकारी होने के बाद उसके भाई नफीस ने असमोली थाना पुलिस को तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। एसपी के निर्देश पर असमोली पुलिस और सर्विलांस की टीम फरमान को तलाशने में जुट गई। पुलिस ने रविवार को फरमान सहित तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि यह सोने की तस्करी करने वाला गिरोह है। यह लोग समय-समय पर किसी को दुबई भेजते हैं और वहां से कस्टम ड्यूटी बचाते हुए सोने को देश में लाकर बेच देते हैं। दुबई से यह गिरोह सोने के बिस्किट लेकर आता है। इस बार इस गिरोह ने फरमान को दुबई भेजा था।
विज्ञापन
फरमान सोने के बिस्किट लेकर दस अगस्त को हैदराबाद में पहुंच गया और यहां से गिरोह के सदस्य सोने को उसे बेचने के फिराक में ले गए लेकिन पुलिस ने फरमान निवासी मछायली, नौशाद निवासी गांव मलकपुर सैमली थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद, औरंगजेब निवासी मंसूरपुरमाफी थाना असमोली को पकड़ लिया जबकि अकरम निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद भाग गया। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 409.18 ग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये है।