फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three including two women arrested with smack of one million

दस लाख की स्मैक के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वारिसनगर स्थित पानी की टंकी के पास से दो महिला व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत दस लाख रुपये बताई है।सीओ ने बताया कि आरोपियों के बरामद हुई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपये कीमत है।

विज्ञापन
Three including two women arrested with smack of one million

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वारिसनगर स्थित पानी की टंकी के पास से दो महिला व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत दस लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5.25 बजे कोतवाली पुलिस मोहल्ला वारिशनगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी टंकी के पास दो महिला व एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े नजर आए। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और भागने लगे। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यहां तलाशी के दौरान तीनों के पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहजादी पत्नी सरताज व रेशमा पत्नी मुजीब निवासी मोहल्ला वारिसनगर तथा राजेश यादव निवासी ग्राम सिठौली थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं बताया। सीओ ने बताया कि आरोपियों के बरामद हुई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपये कीमत है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed