Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: Upload teachers' details within three days

Sambhal News: यूपी बोर्डः तीन दिन में अपलोड करें शिक्षकों का ब्योरा

Fri, 13 Nov 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Upload teachers' details within three days
चंदौसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं के लिए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का ब्योरा अपलोड करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर यह विवरण अपलोड किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब केवल तीन दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने ऑनलाइन विवरण को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। गलत विवरण अपलोड करने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्यूटी लगाने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का ऑनलाइन डेटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को 15 नवंबर तक का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सीपी सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय में ब्योरा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड करने पर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। बोर्ड इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना चाहता है।


विवरण में शामिल होंगी ये जानकारियां
शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में जानकारी भरनी होगी। इसमें उनका नाम, पद, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि और विषय से संबंधित जानकारी शामिल है। शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता और प्रमाणपत्र भी अपलोड किए जा रहे हैं। विद्यालयों को अपने यहां कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के अभिलेखों के अनुसार ही जानकारी दर्ज करनी होगी। जो शिक्षक या कर्मचारी विद्यालय छोड़ चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम हटाने होंगे। नए नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण भी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed