{"_id":"6532ed3aaf131514f40750f4","slug":"three-died-due-to-fever-in-rasulpur-dhatra-more-than-200-fell-ill-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-4151-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रसूलपुर धतरा में बुखार से तीन की मौत, 200 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रसूलपुर धतरा में बुखार से तीन की मौत, 200 से अधिक बीमार
Sat, 21 Oct 2023 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा में बुखार से हरि सिंह (72) पुत्र रामप्रसाद, मालती देवी (48) पत्नी महीपाल और फूलवती (90) पत्नी रामकुंवर सैनी की मौत हो गई। यह तीनों की मौत 24 घंटे के अंतराल में हुईं। इससे लोगों में दहशत है। गांव में अब भी 200 लोग बीमार हैं, जो अपना उपचार इधर उधर करा रहे हैं।
हरि सिंह के बेटे दिनेश ने बताया कि तीन दिन पहले पिता को बुखार आया था। पहले गांव में ही झोलाछाप से उपचार कराया पर हालत बिगड़ी तो संभल के निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने जांच कराई तो टाइफाइड व मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई। दवाई दे दी, जिसके बाद घर लौट आए थे। शुक्रवार की सुबह में आठ बजे के करीब वह चारपाई पर से नहीं उठे। देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। मालती देवी के पति महीपाल ने बताया कि पत्नी की हालत बृहस्पतिवार को अचानक खराब हुई थी। संभल ले गए थे, जहां बुखार बताया था। जांच कराई तो टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स कम हुईं तो मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात्रि में दो बजे के करीब मौत हो गई। वहीं, फूलवती के बड़े बेटे कल्लू सैनी ने बताया कि मां को तीन दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही झोलाछाप से उपचार कराया। बृहस्पतिवार की रात्रि में नौ बजे के करीब इनकी मौत हो गई। गांव में अब तक पांच मौतें बुखार से हो गई हैं। इससे दहशत का माहौल है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल की टीम ने गांव ऐंचवाड़ा डींगर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज शर्मा ने 120 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्हें निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस दौरान 35 मरीजों की जांच की गई। इसमें डेंगू, टायफाइड, मलेरिया की जांच शामिल रहीं। सभी निगेटिव रहीं। ग्राम प्रधान के सहयोग से एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया गया। इस दौरान मनोज नाथ गोस्वामी, केशव चौधरी, श्याम आदि रहे। संवाद