{"_id":"618973b759c5d1695c5b4ece","slug":"thousands-of-feet-increased-on-the-path-of-faith-in-twenty-four-kosi-parikrama-sambhal-news-mbd408796699","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस कोसीय परिक्रमा में आस्था की डगर पर बढ़े हजारों पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस कोसीय परिक्रमा में आस्था की डगर पर बढ़े हजारों पांव
विज्ञापन
संभल। कल्किनगरी संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा का सोमवार की सुबह में चार बजे वंश गोपाल तीर्थ से विधिवत शुभारंभ किया गया। हजारों की संख्या में आस्था की डगर पर पांव आगे बढ़े। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भवानीपुर से तक श्रद्धालुओं को उखड़ी हुई सड़क पर फैले कंकड़-पत्थरों पर से होकर गुजरना पड़ा। रात्रि विश्राम में श्रद्धालु चंदायन में ठहरे। मंगलवार को परिक्रमा का समापन वंश गोपाल कल्किधाम पहुंचकर किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, कई जगहों पर रुट भी डायवर्ट किया गया।
आदमपुर रोड स्थित बेनीपुर चक में प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्किधाम से सोमवार की भोर में चौबीस कोसीय परिक्रमा का शुभारंभ किया गया। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय के साथ भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व विधायक भारत सिंह यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, परमेश्वरलाल सैनी, अवधेश यादव आदि ने भक्तों को तिलक लगाकर और झंडी दिखाकर फेरी के लिए रवाना किया। वंश गोपाल से श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए हसनपुर रोड पर बादल गुबंद होते हुए खानपुर खुम्मार पहुंचे। यहां से फिरोजपुर होते हुए क्षेमनाथ तक पहुंचे। क्षेमनाथ से भवानीपुर होते हुए चंदायन गांव तक पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के लिए श्रद्धालु ठहरे हैं। परिक्रमा मंगलवार को सुबह नौ बजे के करीब वंश गोपाल कल्किधाम पहुंचकर संपन्न होगी।
चंदायन स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। यहां भक्तों को साधु-संतों के द्वारा धर्म का मर्म समझाया गया। इसी दौरान चंदायन में पूर्व सांसद डीपी यादव श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और उनका उत्साहवर्धन किया। व्यवस्था बनाए रखने में संभल तीर्थ परिक्रमा समिति के अध्यक्ष जीतपाल यादव, मुकेश गोयल, विजय शर्मा, सौरभ त्यागी, विशाल शर्मा, शोभित शर्मा, हरिओम यादव, महिदेव चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
जगह-जगह रही पुलिस की तैनाती
चौबीस कोसीय परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल लगाया गया। वंश गोपाल मंदिर, हसनपुर रोड, संभल-जोया मार्ग, फिरोजपुर, क्षेमनाथ, चंदौसी रोड पर और चंदायन में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, रूट भी डायवर्ट करके वाहनों को निकाला गया।
भवानीपुर पुल पर कांग्रेसियों ने किया श्रद्धालुुओं का स्वागत
भवानीपुर पुल पर कांग्रेसियों ने चौबीस कोसीय परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद आदि मौजूद रहे।
जगह-जगह भंडारों का भी किया गया आयोजन
चौबीस कोसीय परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। फिरोजपुर में खिरनी के जीतपाल यादव की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। क्षेमनाथ तीर्थ पर भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जबकि चंदौसी रोड स्थित नंदा फैक्टरी के पास जय कल्कि सेवा समिति की ओर से भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया। चंदायन में जय बाबा चंद्रेश्वर की ओर से भंडारे और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।