फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves stole the kundal from the ears of five women and the goods from the village head's house

पांच महिलाओं के कानों से कुंडल और ग्राम प्रधान के घर से सामान चोरी कर ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole the kundal from the ears of five women and the goods from the village head's house
असमोली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने गांव मलकपुर नवादा में ग्राम प्रधान समेत सात घरों को निशाना बनाया। जेवर व नकदी की चोरी कर ले गए। पांच महिलाओं के कानों से कुंडल खींचे गए हैं।
विज्ञापन

यूपी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी की है। पीड़ितों की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। ग्राम प्रधान संजय सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर दो संदूक उठाकर ले गए। जिसमें 250 ग्राम चांदी के जेवरात व अन्य सामान था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के परिजनों को बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे घटना की जानकारी हुई। इसी गांव के पीतम सिंह पुत्र दुर्गा सिंह के घर में घुसे चोर चार्जिंग पर लगा एक मोबाइल और एक गैस भरा सिलिंडर चोरी कर ले गए। इसके अलावा जयपाल पत्नी महेंद्री, तेजपाल की पत्नी क्रान्ति देवी, श्यामलाल की पत्नी दुलारी देवी और गंगाराम की बहन निर्देेश के कानों से कुंडल खींचकर ले गए। जबकि इंद्रेश की पत्नी के कानों से भी सोने के कुंडल खीचने की कोशिश की थी लेकिन महिला के जागने पर चोर भाग गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि एक ही रात में अलग अलग घरों में चोरी की सात वारदात हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल सर्किल में सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं असमोली थाना क्षेत्र में हुई हैं। पिछले दो महीने के भीतर लगातार हो रही घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम रही है। जबकि इस सर्किल के सीओ जितेंद्र सिंह को क्राइम स्पेशलिस्ट माना जाता है। हालांकि वह भी असमोली थाना क्षेत्र की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। आला अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed