{"_id":"66b6bd8fb9982823b900bdd6","slug":"there-will-be-a-ban-on-heavy-vehicles-on-sambhal-asmoli-and-hasanpur-road-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113145-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल-असमोली और हसनपुर मार्ग पर आज भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल-असमोली और हसनपुर मार्ग पर आज भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी
Sat, 10 Aug 2024 06:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
संभल। कांवड़यात्रा के चलते शनिवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान संभल-असमोली-जोया और संभल-हसनपुर मार्ग पर भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। निर्धारित मार्गों से ही भारी वाहनों का संचालन होगा। जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगी है और रूट डायवर्जन प्वाइंट बना दिए गए हैं। कई जगह पार्किंग भी बनाई गई हैं। कांवड़ियों के मार्ग पर बस के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा।
अमरोहा होकर दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला ट्रैफिक रूट डायवर्जन के दौरान वाया संभल होकर गुजर रहा है। इससे जिले में कई हजार वाहन प्रतिघंटा गुजर रहे हैं। वाहनों की संख्या ज्यादा बढ़ने पर संभल में चंदौसी चौराहे और चौधरी सराय में जाम के हालात बनते हैं। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि उत्तराखंड व प्रदेश के कई जिलों का यातायात वाया संभल होकर गुजरता है। इसलिए वाहनों की संख्या काफी हो जाती है। कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्ग पर ट्रक, बस, मालवाहक वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रूट डायवर्जन के दौरान प्रतिबंधित किया गया है। बड़े वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई गई हैं।
डायवर्जन प्लान
1. मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात-
मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात, चौधरी सराय चौकी से कमालपुर पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहन खिरनी तिराहे से आदमपुर, रेहरा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इन्द्राचौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर आगे जाएगा।
विज्ञापन
2. मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायातः-
मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली. अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात, बिलारी में बिलारी सिरसी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा से आदमपुर से रेहरा- गवां होकर केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इन्द्राचौक बबराला होते हुए नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल की ओर जाएगा।
3. बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात-
बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात, चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से बाईपास, सिम्स कॉलेज बाईपास से संभल होकर वाया खिरनी तिराहा से आगे जाएगा।
4. इस्लामनगर से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाला यातायात-
इस्लामनगर से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाला यातायात, बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा, बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इन्द्राचौक बबराला से आगे जाएगा।
5. दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात-
दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल और मुरादाबाद को जाने वाला यातायात, नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर, इन्द्रा चौक बबराला से टी-प्वाइण्ट पुलिस चौकी, केसरपुर तिराहा से गवां, रेहरा तिराहा, आदमपुर से खिरनी तिराहे से संभल की ओर जएगा।
6. दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होते हुए बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात, नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को जायेगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाला यातायात जो दिल्ली की ओर जायेगा वह यातायात नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएगा।
7. चंदौसी से राजघाट बबराला मार्ग-
चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इन्द्राचौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
8. जोया से बहजोई मार्ग-
जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमोली, संभल में सरायतरीन स्थित पातालेश्वर मन्दिर, बहजोई मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
9. चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग
चौधरी सराय चौराहा से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
10. नेहरू चौक की ओर से इन्द्रा चौक बबराला, नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग
इन्द्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर ही आवागमन करेंगें। राजघाट इन्द्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा।
000000000000
पार्किंग की यह रहेगी व्यवस्था
1. राधा गोविन्द इन्स्टीट्यूट के नजदीक पार्किंग-
2. गंगा एक्सप्रेस-वे ग्राउण्ड में पार्किंग निकट खिरनी तिराहा-
3. रजपुरा शुगर मिल में पार्किंग-
4. बबराला स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति पार्किंग-
5. बहजोई के बड़ा मैदान के नजदीक पार्किंग-