फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People's homes left incomplete due to non-receipt of the second installment.

Sambhal News: दूसरी किस्त न मिलने से अधूरे पड़े लोगों के आशियाने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
People's homes left incomplete due to non-receipt of the second installment.
संभल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों का निर्माण रुकने से जरूरतमंद परिवार परेशानी झेल रहे हैं। दो माह पहले पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त आज तक नहीं मिल पाई है। इससे पात्र परिवारों के मकान अधूरे हैं। लोग मजबूरी में अपना घरेलू सामान सार्वजनिक स्थानों और गलियों में रखने के लिए विवश हैं। लोगों का कहना है कि बारिश तो झेल ली, सर्दी की चिंता अभी से ही सताने लगी है।
विज्ञापन

सिस्टम की सुस्ती के कारण कई जरूरतमंदों को पक्का मकान नसीब होने का सपना अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। संभल जिले में 9335 लाभार्थी पात्र गए हैं, जिनमें से 6666 लोगों को पहली किस्त दी जा चुकी है। इससे उन्होंने लिंटर तक काम पूरा करा लिया है। 2669 लाभार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी तक पहली किस्त भी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए शहरी लाभार्थियों को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 1.20 लाख की धनराशि दी जाती है। दूसरी किस्त के लिए निर्माण कार्य की प्रगति, जियो टैग समेत अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाती है, जो इन लाभार्थियों की पूरी हो चुकी है। किस्त जारी होने पर इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिलेगी और अधूरे आवासों को पूरा कराने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वे आशियाने का सपना पूरा न होने से झोपड़ी या फिर कच्चे घरों में ही गुजर बसर करने को मजबूर हो रहे हैं।

इस तरह मिलती है धनराशि
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि तीन अलग-अलग किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त में एक लाख रुपये मिलते हैं। इससे भूमि पूजन, लिंटर स्तर तक दीवार खड़ी करानी होती हैं। जबकि दूसरी किस्त में एक लाख रुपये मिलते हैं। इससे छत की ढलाई के लिए कार्य होता है। तीसरी किस्त 50 हजार रुपये की होती है। इससे प्लास्टर, खिड़की, दरवाजा और अंतिम फिनिशिंग करानी पड़ती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत हर पात्र लाभार्थी को कुल 1.20 लाख रुपये मिलते हैं। इसमें 40 हजार की पहली किस्त, 70 हजार की दूसरी और 10 हजार अंतिम किस्त दी जाएगी। इसके अलावा 90 दिन की मजदूरी के लिए 21,330 और शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये मिलते हैं। खास बात यह है कि एक इकरारनामा होता है, जिसमें तय मानक के तहत ही निर्माण कराना होता है। साथ ही, एक वर्ष का समय भी निर्धारित होता है।
---------------------------------
सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी तनवीर जहरा ने बताया कि उनके मकान की प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त पांच-छह पहले आई थी। इसके बाद आज तक अगली किस्त नहीं आई है। हमने अपने पास से घर का बाकी काम पूरा कराया है।

सिरसी के मोहल्ला सादक सराय की निवासी शन्नो फात्मा ने बताया कि एक महीने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त आई थी। इससे काम हो गया है। अब तीन दिन से काम रुका हुआ है। अभी दूसरी किस्त नहीं आई है।
संभल के मोहल्ला मियां सराय के शमीम अब्बास ने बताया कि पहली किस्त आने के बाद फाउंडेशन और ढांचा तैयार करा लिया। अब दूसरी किस्त मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही किस्त आने का भरोसा दिया गया है।
--------------------------------------
शासन स्तर से दूसरी किस्त के संबंध में जानकारी मिली है। लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंचने भी लगी है। जल्द ही सभी के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
रामानुज, डिप्टी कलक्टर/परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed