फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was no fertilizer for protesting against overrating, there was disappointment.

Sambhal News: ओवररेटिंग के विरोध पर खाद नहीं, मायूसी हाथ लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
There was no fertilizer for protesting against overrating, there was disappointment.
संभल। खाद के लिए सुबह ही लाइन में लगने वाले किसानों की कमर ओवररेटिंग भी तोड़ रही है। शनिवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स कासमपुर में ओवररेटिंग के खिलाफ किसानों का गुस्सा भड़क उठा। बात बढ़ी तो सचिव समिति कार्यालय बंद करके चले गए। इससे किसानों को समस्या का समाधान मिलने की बजाय मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर समिति के उप सभापति नूर हसन मौके पर आए और किसानों को समझाया तो किसान शांत हुए। उप सभापति ने बताया कि किसानों को समस्या है। इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि 31 अक्तूबर को समिति पर एनपीके खाद आया था। शनिवार सुबह में इसका वितरण निर्धारित मूल्य 1720 रुपये नहीं, बल्कि ओवररेटिंग करके 1850 रुपये में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

सचिव से ओवररेटिंग न करने को कहा तो वह अभद्रता करते हुए मौके से चला गया। बताया कि उप सभापति के प्रति अभद्र व्यवहार और ओवररेटिंग के चलते सचिव लाल सिंह के निलंबन की संस्तुति की गई है। सचिव का निलंबन कर पॉस मशीन, बिक्री रजिस्टर व गोदाम का सत्यापन कराने की मांग की गई है। साथ ही इस कार्रवाई के बाद ही गोदाम खुलवाया जाए, ताकि हकीकत सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फसल के लिए जरूरत, किसान परेशान
कासमपुर समिति पर मौजूद किसान दिनेश, गिरिराज सिंह, तेजपाल सिंह, रामवीर, शरीफ, संजीव, सोनू आदि ने बताया कि आलू और गेहूं की फसल लगानी है। अब तक खाद नहीं मिला था। शनिवार को खाद लेने गए तो ओवररेटिंग का सामना करना पड़ा। विरोध किया तो सचिव ने वितरण ही बंद करवा दिया। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में क्या करें, कुछ समझ नहीं आ रहा।

000
शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कराई है। एडीओ कोऑपरेटिव को जांच सौंपी है। बिना देरी सोमवार को ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जांच में आरोप सही मिले तो कार्रवाई सुनिश्चित है।
-ज्ञानप्रकाश, एआर, कोऑपरेटिव, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed