फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was chaos in the market committee when the vehicles filled with paddy arrived

धान से भरे वाहनों पहुंचने पर मंडी समिति में फैली अव्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the market committee when the vehicles filled with paddy arrived
मौसम खुलने के बाद धान मंडी समिति में पहुंचना प्रारंभ हो गया। जिससे सोमवार को भारी संख्या में किसान धान को वाहनों में भरकर मंडी समिति में आढ़तियों के पास बेचने पहुंचे। जिससे सुबह दस बजे से ही मंडी समिति में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आढ़तियों की दुकान से वाहन न पहुंचने पर आढ़तियों ने रास्ते में ही धान की तोल करनी प्रारंभ कर दी। जिससे पूरे दिन अव्यवस्था बनी रही। जिससे फल व सब्जी मंडी के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से खेत में पड़ी धान की फसल भीग गई थी। धूप निकलने के किसानों ने फसल को सुखाया। सोमवार को सैकड़ों किसान अपने व प्राइवेट वाहनों धान को भरकर बेचने को मंडी समिति पहुंचे। वाहनों की संख्या अधिक होने से मंडी समिति परिसर में वाहन आड़े-तिरछे खड़े होने से अव्यवस्था फैल गई। जिससे किसान अपने आढ़तियों अपना धान को ले जाने में असमर्थ रहे। इसके बाद आढ़तियों ने मंडी परिसर में जिस स्थान पर किसान के वाहन खड़े थे, वहीं पर जाकर धान की तोल शुरू कर दिया। जिससे अव्यवस्था और चरमरा गई। वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम के हालात उत्पन्न हो गई। इससे मंडी समिति फल व सब्जी मंडी के व्यापारियों व खरीदारी को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे मंडी परिसर में धान से भरे ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन नजर आ रहे थे। शाम चार बजे तक मंडी समिति अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed