फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the young man stays hanging from the three

पेड़ पर फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 09 Apr 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 09 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
the young man stays hanging from the three
किशनपाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड पर सड़क किनारे पेड़ से लटककर युवक ने आत्महत्या कर ली। लोगों ने रविवार की सुबह पेड़ पर शव लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।  
विज्ञापन


रविवार की सुबह बदायूं रोड स्थित सिंधी भट्ठे के पास एक पेड़ पर युवक का शव अंगोछे के बने फंदे पर झूल रहा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। तलाशी लेने के दौरान युवक के पास से आधार कार्ड व एक सुसाइड नोट बरामद किया गया।
विज्ञापन


आधार कार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त किशनपाल (37) पुत्र गुलवीर सिंह निवासी ग्राम मबई ठकुरान थाना असमोली के रूप में हुई। पुलिस ने युवक की मौत की सूचना परिजनों को दे दी। जेब से मिले सुसाइड नोट में किशनपाल ने एक महिला और उसके पति को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट को देखकर  मामला प्रेम प्रसंग का कहा जा रहा है। लेकिन परिजन महिला व उसके पति को जानने से इनकार कर रहे हैं। सुबह 10.30 बजे मृतक की मां कमला देवी, भाई हृदेश कुमार, निर्दोष कुमार, रवि कुमार कोतवाली आ गए। बड़े भाई हृदेश कुमार ने बताया कि गलत आदतों के कारण किशनपाल की पत्नी छोड़कर चली गई थी।



मृतक नेे हिस्से की सारी जमीन भी बेच दी। करीब 15 वर्ष पूर्व घर छोड़कर चला गया था। बीच भी में कभी कभार घर आ जाता था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed