{"_id":"603bf3288ebc3ec899796db9","slug":"the-young-man-s-mother-accused-of-honor-chandausi-news-mbd381315958","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मां व भाई ने लगाया ऑनरकिलिंग का आरोप, चार घंटे नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मां व भाई ने लगाया ऑनरकिलिंग का आरोप, चार घंटे नहीं उठने दिया शव
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में युवक-युवती की मौत के मामले में युवक की मां व भाई ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए चार घंटे शव को उठने नहीं दिया। बाद में रिश्तेदारों व परिजनों के समझाने पर मान गए। पुलिस की मौजूदगी में पहले युवती फिर युवक का अंतिम संस्कार अलग-अलग समय में कर दिया गया। गांव में विवाद की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ थाना के गांव मुमरेजपुर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में शनिवार की सुबह बबलू उर्फ रोहित (20) तथा दोपहर के समय युवती बबिया उर्फ मीनू (18) का शव मिला था। शनिवार की रात करीब दो बजे गांव में पहले युवती का शव गांव पहुंचा। पुलिस ने रात में ही परिजनों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार करा दिया। करीब ढाई बजे गांव में युवक का शव भी पहुंच गया। रात के समय मां ज्ञान व भाई बलवीर ने अंतिम संस्कार कराने से साफ मना कर दिया।
रविवार सुबह छह बजे पुलिस ने फिर से अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान ले जाने की बात कही। इस पर मृतक की मां व भाई बिगड़ गए।
उन्होंने युवती के परिजनों पर रोहित की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। विरोध की सूचना पर सीओ अशोक कुमार भी गांव पहुंच गए उन्होंने भी मां व भाई को समझाया। करीब चार घंटे तक यही गहमागहमी चलती रही। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देती रही। बाद में ग्रामीण, परिजन व रिश्तेदारों ने मृतक की मां, भाई को समझाया। करीब दस बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
युवती की जहरीले पदार्थ से, युवक की दम घुटने से हुई मौत
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में मिले युवक और युवती के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक युवती मीनू की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। उसके पेट में जहरीला पदार्थ मिला है। वहीं युवक रोहित के पेट में भी जहरीला पदार्थ मिला है लेकिन उसकी मौत दम घुटने से हुई है। दोनों के शरीर पर चोट के अन्य कोई निशान नहीं हैं।
भाई बलवीर ने दी थी हत्या की तहरीर, पुलिस का इंकार
चंदौसी। मृतक रोहित के भाई बलवीर ने 27 फरवरी की देर शाम पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि उसका भाई रोहित व गांव की लड़की मीनू दोनों बातें करते थे। इस बात को लेकर लड़की पक्ष के लोग 26 फरवरी को घर आ गए थे और विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद पुलिस रात में उसे (बलवीर) उठाकर थाने ले गई थी। तहरीर में बताया कि इसी बात का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।