फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sambhal: Wife's deadly attack, husband dies, both had a love marriage

Sambhal: प्रेमी के साथ आई सपना...करन से कर ली शादी, जीने पर लटका मिला युवक का शव, प्रेम कहानी में उलझी वारदात

Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
सार

बहजोई के मोहल्ला गंगा विहार कॉलोनी में युवक करन का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी सपना के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सपना घायल हालत में मायके चली गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। करन की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन
Sambhal: Wife's deadly attack, husband dies, both had a love marriage
प्रेम विवाह के बाद करन की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई के मोहल्ला गंगा विहार कॉलोनी मुराव टोला निवासी युवक करन (23) का शव रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर के आंगन में बने जीने के स्लैब से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। वहीं, दूसरी ओर करन की पत्नी सपना के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सपना जख्मी हालत में अपने बदायूं के इस्लामनगर स्थित मायके चली गई।

विज्ञापन


जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना की सूचना पर एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा भी पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि करन ने पहले पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया और बाद में फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर करन की मां सीमा का कहना था उनके बेटे की हत्या की गई है। करन की मां ने बताया कि वह रविवार को गांव दिलगौरा वाले घर पर थी। बेटा करन पत्नी के साथ गंगा बिहार कॉलोनी वाले घर था। सुबह करीब सात बजे उनकी बेटी पायल व बेटा निहाल गंगा विहार कॉलोनी वाले घर पर पहुंचे थे तो बेटी ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी पड़ोस के मकान से होकर अपने मकान की छत पर पहुंची तो देखा कि दो व्यक्ति घर से निकले और उसे पीछे हटाते हुए छत से पीछे वाली गली में कूद कर भाग गए। बेटी ने घर के अंदर जाकर देखा तो करन का शव जीने के स्लैब पर डंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था।

और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। बेटी ने कमरे का दरवाजा खोला तो बेटे की पत्नी सपना कमरे में थी जो जख्मी थी। दरवाजा खुलते ही सपना जख्मी हालत में घर से निकलकर चली गई। करन को लेकर सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सक ने करन के मृत होने की पुष्टि की। मां ने बताया कि उनके बेटे ने प्रेम विवाह किया था।

प्रेमी के साथ किराये पर रहने आई थी सपना, कर ली करन से शादी
मृतक की मां सीमा ने बताया कि करीब सात महीने पहले सपना बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र निवासी अपने प्रेमी के साथ उनके घर में किराये पर रहने के लिए आई थी। प्रेमी के साथ करीब ढाई महीने रही और इसी दौरान बेटे करन से नजदीकियां हो गईं। प्रेमी को भगा दिया और करीब साढ़े चार महीने पहले सपना ने करन से मंदिर में शादी कर ली थी।

उसके बाद से ही दोनों साथ रह रहे थे। करन मजदूरी कर परिवार चला रहा था। अब उनके बेटे की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या और जानलेवा हमला करने की बात मान रही है।

करन की पत्नी के प्रेमी पर हत्या का आरोप
करन की मां का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की है क्योंकि प्रेमी इस बात से रंजिश मान चुका था कि सपना ने उसे को छोड़कर करन से शादी कर ली थी। इसके चलते ही यह हत्या की गई है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटका गया है।

करन से चार वर्ष बड़ी थी सीमा
करन तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। करन की मां का कहना है कि करन की ही शादी करने का पूरे परिवार को अरमान था लेकिन सपना ने करन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और मंदिर में शादी कर ली। करन की मां ने बताया कि उनके बेटे से करीब चार वर्ष बड़ी सीमा है। उसने इसके बाद भी बेटे से शादी की और आए दिन विवाद किया। पीड़ित मां ने पुलिस से तहकीकात कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed