{"_id":"689264307090e20d5e00ce66","slug":"the-worker-got-burnt-after-coming-in-contact-with-the-current-of-the-high-tension-line-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125541-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलसा
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव अजीमाबाद में मंगलवार की सुबह दस बजे ग्रामीण की छत के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर संजय शर्मा घायल हो गए। तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की है, न हटाने पर धरना-प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है। संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे गांव के ही पन्नालाल के घर किसी काम से गया था। पन्नालाल अपनी छत पर बैठे हुए तो वह भी चला गया। छत के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर वह झुलस गए। इस मामले में एसडीओ देहात मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति ने जानकारी दी है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। संवाद