{"_id":"690fa5b43ba6b88073023e44","slug":"the-work-of-construction-of-overbridge-at-the-railway-crossing-near-mandi-samiti-is-going-on-at-a-fast-pace-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128846-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंडी समिति के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के कार्य तेजी से चल रहा है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंडी समिति के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
संभल। सुबह-शाम में धुंध हो रही है। कोहरे की भी दस्तक लगनी है। इस मौसम में अक्सर सड़क हादसे होते हैं। सड़क हादसों पर रोक के लिए मुख्य मार्गों पर संकेतक लगाए जाते हैं ताकि कोहरे में सफर करना आसान हो सके और डिवाइडर व संकरे रास्ते की जानकारी भी हो सके। संभल में असमोली और चंदौसी बाईपास पर मानक अधूरे पड़े हैं। यही हाल संभल-मुरादाबाद मार्ग का है। जहां ज्यादातर स्थानों पर संकेतक ही नहीं लगे हैं। रेडियम भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में हादसों के होने का खतरा ज्यादा है। मुरादाबाद मार्ग से असमोली बाईपास पर मोड़ वाले स्थानों पर संकेतक नहीं लगे हैं। कहीं रेलिंग टूट गई है तो कहीं रेलिंग का नामोनिशान ही नहीं है। सड़क में गड्ढे बन चुके और साइड में भी गड्ढे नजर आ रहे हैं। करीब 100 मीटर दूरी पर सड़क में गहरा गड्ढा बना है। जिससे निकलने में हादसे का अंदेशा है। बाईपास पर कुछ आगे पहले मोड़ पर दो खंभे लगे हैं लेकिन संकेतक नहीं हैं।
दूसरे मोड़ के आसपास करीब 100 मीटर दूरी पर छह खंभे तो दिख रहे हैं लेकिन संकेतक का कोई इंतजाम नहीं है। तीसरे मोड़ पर साइड में रेलिंग टूटी हुई है। चौथे मोड़ के पास भी खंभे लगे हैं पर संकेतक का इंतजाम नहीं है। दूसरी साइड में रेलिंग भी नहीं लगाई गई है। कुछ आगे सड़क की साइड में गड्ढा बना है। इस बाईपास पर जगह-जगह से सड़क में बीच में सफेद पट्टी भी कई स्थानों पर घिसने की वजह से नजर नहीं आ रही है। बाईपास पर ब्रेकर भी कम हैं। मोड़ वाले स्थानों पर ब्रेकर नहीं हैं। सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण बाईपास पर हादसे का अंदेशा बना है।
मुरादाबाद मार्ग से चंदौसी बाईपास पर भी अव्यवस्था का माहौल है। चंदौसी बाईपास पर पहले मोड़ पर संकेतक नहीं है। दूसरी मोड़ पर एक पोल लगा है पर संकेतक की व्यवस्था गायब है। साइड में सड़क में गड्ढे बने हैं तो उनमें मिट्टी भरी हुई है। बाईपास पर तीसरे मोड़ पर एक साइड में रेलिंग नहीं लगी है और संकेतक का कोई इंतजाम नहीं है। चंदौसी मार्ग से बाईपास की तरफ भी कोई संकेतक नहीं है।
विज्ञापन
000000000
क्या बोले लोग-
.बाईपास से अकसर आना जाना रहता है। सड़क में गड्ढे हैं और मोड़ पर सांकेतांक नहीं लगे हैं। हादसे का अंदेशा रहता है। -जाकिर, बाइक चालक
000000000
.सफेद पट्टी घिस चुकी है। सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। बाईपास से जाने पर हादसे का डर रहता है। सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। -वसीम, कंटेनर चालक
000000000
.काम के सिलसिले में बाईपास से निकलते हैं। यहां सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए। -सतीश कुमार, कार चालक
000000000
.बाईपास की सड़क में गड्ढों की वजह से हादसे का डर रहता है। सर्दी के मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर इंतजाम कराए जाएं। -मोहम्मद सईद, बाइक चालक
000000000
वर्जन-
.बाईपास पर सड़क सुरक्षा को लेकर सफेद और पीली पट्टी का काम कराया जाएगा। जिन स्थानों पर संकेतक नहीं हैं, वहां संकेतक लगवाने के अलावा रेलिंग का काम कराएंगे। यह कार्य एक दो दिन में शुरू कराएंगे।
-सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी