फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The work of beautification of the park started in Chaudhary Sarai

Sambhal News: चौधरी सराय में पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The work of beautification of the park started in Chaudhary Sarai
संभल। नगर के चौधरी सराय में चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका ने कार्य शुरू करा दिया है। पार्क के निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है। बाउंड्री बनाकर पार्क को सुंदर बनाया जाएगा। जल्द ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा। इसके बाद ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाईं जाएंगी। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने का प्लान तैयार किया है। अब लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेगी। शहर के तीन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाईं जाएंगी। इसके लिए 24 मार्च को अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सुनील कुुमार त्रिवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार ने यातायात नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय चौराहा और हिंदूपुरा खेड़ा का निरीक्षक किया। बताया कि इन तीनों चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

इससे इन तीनों चौराहों पर यातायात नियंत्रित हो सकेगा। इसी क्रम में चौधरी सराय चौराहा पर बीच में बने कब्रिस्तान और पार्क का सौंदर्यीकरण होगा। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने कब्रिस्तान के जिम्मेदार लोगों से वार्ता की। चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने चौराहे के सौंदर्यीकरण कराने का कार्य शुरू करा दिया है। चौराहे के बीच में सुंदर पार्क और रंग बिरंगी लाइटें लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed