फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The team that had gone to collect bills was pushed and threatened with slippers, report filed

Sambhal News: बिल वसूली करने गई टीम के साथ धक्का मुक्की और चप्पल से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
The team that had gone to collect bills was pushed and threatened with slippers, report filed
संभल। पवांसा बिजलीघर के जेई रामकुंवर ने गांव मऊ भूड़ निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अख्तरी बेगम के तीन बेटों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, टीम के साथ धक्का मुक्की और चप्पल से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने तहरीर में बताया है कि बुधवार को टीम बकाया वसूली और बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए गई थी। इसी दौरान टीम गांव मऊ भूड़ पहुंची तो नासिर, बंटू और नुगनू ने धक्का मुक्की की। विरोध करने पर गाली गालौज करते हुए चप्पल और डंडे से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य अख्तरी बेगम ने भी थाने में तहरीर देकर बिजली विभाग के लाइनमैन पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्राइवेट लाइनमैन मीटर चेक करने के लिए आए थे। उन्होंने आकर मीटर की पर्ची मांगी थी। प्राइवेट लाइनमैन को बताया कि घर पर कोई नहीं है। बाद में आ जाना। इसी बात पर वह गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed