{"_id":"679e732f56bfaf55c606e8ab","slug":"the-road-from-khirni-to-kesarpur-tiraha-will-be-10-meters-wide-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118856-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खिरनी से केसरपुर तिराहे तक 10 मीटर चौड़ा होगा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खिरनी से केसरपुर तिराहे तक 10 मीटर चौड़ा होगा मार्ग
Sun, 02 Feb 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले में खिरनी मोहिउद्दीनपुर तिराहे से केसरपुर तिराहे के बीच करीब 21 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। पहले सड़क सात मीटर थी, अब इसे दस मीटर बनाया जाएगा। शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का कहना है कि करीब 68 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी रास्ते में आने वाले पेड़ों का सर्वे कर रहे हैं। इस सड़क के चौड़ा होने जाने से वाहन चालकों की राह आसान हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग व विद्युत निगम के सहयोग से रास्ते में आ रहे पेड़ों और विद्युत पोलों के चिह्नांकन का काम शुरू कराया गया है। एक्सईएन का मानना है कि इस पर मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ा है। इसलिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया। बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से इस सड़क की कनेक्टिविटी को जोड़ने के लिहाज से भी चौड़ीकरण का कार्य होना है। क्योंकि गंगा एक्सप्रेसवे का जंक्शन खिरनी मोहिउद्दीनपुर ही है। ऐसे में बबराला, गुन्नौर, अनूपशहर आदि स्थानों से आने वाले वाहन गवां होकर इस मार्ग से जंक्शन तक पहुंचेंगे और यहां से फिर अपने गतव्यं को आसानी से आवागमन कर सकेंगे। एक्सईएन ने बताया कि यह सड़क पहले सात मीटर चौड़ी थी, जिसे अब तीन मीटर बढ़ाकर दस मीटर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। सर्वे शुरू करा दिया गया है।
विकास को मिलेगी रफ्तार
सड़क के चौड़ीकरण से विकास को रफ्तार मिलेगी। तमाम गांवों के लोग इसका लाभ ले पाएंगे। खिरनी मोहिउद्दीनपुर से गवां होते हुए केसरपुर तिराहे तक यह सड़क चौड़ी होगी। यदि किसी व्यक्ति को गवां होते हुए अनूपशहर या फिर दिल्ली तक जाना है तो सहूलियत होगी।
कोट
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित किया गया था। शासन से मंजूरी के बाद इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीब्डल्यूडी
विज्ञापन
विकास को मिलेगी रफ्तार
सड़क के चौड़ीकरण से विकास को रफ्तार मिलेगी। तमाम गांवों के लोग इसका लाभ ले पाएंगे। खिरनी मोहिउद्दीनपुर से गवां होते हुए केसरपुर तिराहे तक यह सड़क चौड़ी होगी। यदि किसी व्यक्ति को गवां होते हुए अनूपशहर या फिर दिल्ली तक जाना है तो सहूलियत होगी।
विज्ञापन
कोट
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित किया गया था। शासन से मंजूरी के बाद इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीब्डल्यूडी