{"_id":"6519c60ff5e48ade830b7874","slug":"the-quack-himself-created-the-story-of-kidnapping-and-demanded-ransom-of-rs-20-lakh-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-3504-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: झोलाछाप ने खुद रची अपहरण की कहानी, 20 लाख रुपये की मांग की थी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: झोलाछाप ने खुद रची अपहरण की कहानी, 20 लाख रुपये की मांग की थी फिरौती
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीडलमाफी निवासी गुले हसन ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और पिता को व्हाट्सएप से मैसेज कर 20 लाख रुपये की मांग की। अपहरण करने की सूचना पर परिवार में खलबली मच गई। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो गुले हसन को दिल्ली से बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया है कि उधार के रुपये चुकाने के लिए झूठी कहानी बनाई थी। गुलेहसन के पिता आले हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह उनका बेटा अमरोहा के गांव नोरान नगला स्थित अपने क्लीनिक पर कहकर गया था।
शनिवार को व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया और उसकी जान बचाने के लिए 20 लाख रुपये देने होंगे। इस सूचना को असमोली पुलिस को दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो गुलेहसन को दिल्ली से बरामद कर लिया।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह झोलाछाप चिकित्सक है। लाखों रुपये का कर्जा हो गया है। परिवार से रुपये मांगे तो मिले नहीं। इसलिए अपहरण की झूठी कहानी बनाकर मैसेज किया था। जिसमें 20 लाख रुपये की मांग की थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि कर्ज चुकाने के लिए उसने अपहरण किए जाने की झूठी कहानी बनाई थी।