फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The process of by-election of three village heads and 31 gram panchayat members started

संभल: तीन ग्राम प्रधान और 31 ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन हुए नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The process of by-election of three village heads and 31 gram panchayat members started
संभल/बहजोई। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और 31 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन नामांकन हुए। मंगलवार को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी और फिर मंगलवार को तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि नाम वापसी के बाद 22 फरवरी को ही तीन बजे से उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। दो मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और फिर चार मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि असमोली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरपुर साकीपुर, रजपुरा की लहरा रतू और खजूरा इनायतगंज में ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। जबकि अन्य 31 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए उप चुनाव हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

-000
रजपुरा ब्लॉक में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 18 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
संभल। रजपुरा ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत में रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए सोमवार को ब्लॉक परिसर में नामांकन जमा किए गए। गांव लहरा रतु में रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, गांव खजरा इनयातगंज में प्रधान पद के लिए दस उम्मीदवारों में पर्चा दाखिल किया है। नगला चतुर्थभान और अमर में रिक्त चल रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर दो महिलाओं ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरपुर साकीपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाली सबसे युवा हैं चंचल
असमोली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरपुर साकीपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए सात नामांकन हुए हैं। गांव की रूखसाना, चंचल, शाइस्ता, नकस्तीन, बानो, जीनत और सीना ने नामांकन किया है। ग्राम प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाली चंचल इसमें सबसे युवा हैं, उन्होंने अपने नामांकन में 19 वर्ष आयु दिखाई है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन किए गए हैं, जिनका निर्वाचन निर्विरोध तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed