{"_id":"693492f6436f8bcdc9051a1c","slug":"the-municipality-will-mark-dilapidated-buildings-that-pose-a-threat-and-will-issue-notices-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129803-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खतरा बनीं जर्जर इमारतों को चिह्नित \nकरेगी नगर पालिका, जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खतरा बनीं जर्जर इमारतों को चिह्नित करेगी नगर पालिका, जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
संभल में डाकखाना रोड पर जर्जर इमारत। संवाद
- फोटो : bishnah 2
संभल। नगर में जर्जर इमारतों और दुकानों से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। कई इमारतें तो बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्र में हैं। पालिका की ओर से पूर्व में जर्जर मकानों और दुकानों को लेकर 123 लोगों को नोटिस जारी किए थे। जिसके बाद करीब 30 लोगों ने ऐसी इमारतों की मरम्मत करा ली थी। अब फिर से जर्जर इमारतों को चिह्नित की तैयारी चल रही है। इमारतें चिह्नित होने के बाद नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जानी है।
नगर पालिका क्षेत्र में 37 वार्ड आते हैं और करीब चार लाख की आबादी है। नगर पालिका ने पूर्व में शहर में ऐसी इमारतों और दुकानों को चिह्नित किया था, जिनकी हालत जर्जर है। इन इमारतों की वजह से हादसे का अंदेशा बना हुआ था। मुख्य बाजार में एक इमारत चिह्नित की गई थी, जबकि डाकखाना रोड पर भी एक इमारत ऐसी थी जिसकी हालत खस्ता नजर आई।
इसके अलावा मोहल्ला ठेर, आलम सराय, कोट पूर्वी, मियां सराय, मियां सराय, दीपा सराय, चमन सराय, लाडम सराय आदि में जर्जर इमारतों और दुकानों को चिह्नित करते हुए करीब आठ महीने पहले 123 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें जर्जर इमारतों की वजह से हादसा होने की आशंका जताई गई थी। पालिका द्वारा नोटिस प्रक्रिया किए जाने पर कुछ लोगों में गंभीरता का माहौल बना। 30 लोगों ने इमारतों में मरम्मत का कार्य कराया और इसकी जानकारी नगर पालिका को दी। जबकि बाकी इमारतें अब भी पुरानी हालत में है। अब नगर पालिका जर्जर इमारतों को चिह्नित करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इसका उद्देश्य यही है कि इमारतों की मरम्मत हो जाए और हादसा होने की आशंका न रहे।

संभल में डाकखाना रोड पर जर्जर इमारत। संवाद- फोटो : bishnah 2