फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The licenses of people who buy cartridges will be canceled even after the weapons are deposited.

शस्त्र जमा होने के बाद भी कारतूस खरीद करने वाले लोगों के लाइसेंस निरस्त होंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The licenses of people who buy cartridges will be canceled even after the weapons are deposited.
संभल। कारतूस की बिक्री और खोखा वापसी में अनदेखी को लेकर जिलाधिकारी गंभीर हैं। जांच गंभीरता से कराई जा रही है और नोटिस से सभी शस्त्र दुकानों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

इस जांच के दौरान ऐसे भी तथ्य सामने आए हैं कि लाइसेंसी शस्त्र जमा होने के बाद भी कारतूस की बिक्री की गई। ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा और आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार ऐसा करने वाले लाइसेंस धारियों के लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल शासन के आदेश के बाद यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बदायूं की तहसील बिसौली अंतर्गत गांव जरैडा निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा ने शासन में शिकायत की थी कि संभल जिले में कारतूस नियमों के विरूद्ध बिक रहे हैं। कारतूस खोखो की वापसी में अनदेखी हो रहा है। शिकायतकर्ता ने आरटीआई का हवाला दिया था कि उन्होंने 2015 से 2020 तक बिके कारतूस के खोखो की जानकारी मांगी थी। शस्त्र लिपिक ने कुल 45500 खोखे जमा होने की जानकारी दी। जबकि यह संख्या कई गुना होनी चाहिए। शिकायतकर्ता का कहना था करीब डेढ़ से दो लाख कारतूस खोखे होने चाहिए थे। क्योंकि जिले के दस आर्म्स स्टोर से प्रत्येक वर्ष 40-50 हजार कारतूस बिकता है। इसमें 80 प्रतिशत खोखे की वापसी का नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी शिकायत पर शासन ने संज्ञान लिया और जिलाधिकारी को 31 मई को पत्र भेजकर जांच के आदेश कर दिए। इसी क्रम में जांच की जा रही है। जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं। जिसमें शस्त्र जमा होने के बाद भी कारतूस की खरीद हुई है। आगे की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed