फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The hearing on the claim that the Jama Masjid in Sambhal is a Harihar temple will be held on 8th.

UP: संभल जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर मामले की आठ को सुनवाई, सर्वे के दाैरान हिंसा में हुई थी पांच की माैत

Mon, 05 Jan 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 01:53 AM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताए जाने के दावे से जुड़े वाद की सुनवाई चंदौसी कोर्ट में आठ जनवरी को होगी। यह वाद 19 नवंबर 2024 को केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, अधिवक्ता हरिशंकर जैन सहित आठ लोगों ने दायर किया था।  

विज्ञापन
The hearing on the claim that the Jama Masjid in Sambhal is a Harihar temple will be held on 8th.
चंदाैसी कोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर किए गए वाद में चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में आठ जनवरी को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


संभल में 19 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में स्टे को लेकर सुनवाई नहीं हुई थी। जिससे न्यायालय ने अगली तारीख 08 जनवरी नियत कर दी थी। डीजीसी ने बताया कि इस मामले में सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख नियत है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में स्टे को लेकर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद के सर्वे के दाैरान हुआ था बवाल
जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए 19 नवंबर को दावा पेश किया था। हिंदू पक्ष का कहना था कि मंदिर पृथ्वीराज चौहान के शासन से पहले बना था, जबकि मस्जिद मुगलकाल में मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी।  हिंदू पक्ष द्वारा दावा पेश करने के दिन ही न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था।

उसी दिन कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। सर्वे पूरा नहीं होने के चलते कोर्ट कमिश्नर लौट गए थे। इसके बाद वह 24 नवंबर 2024 की सुबह पहुंचे थे। इस सर्वे के दौरान ही बवाल हुआ था। हिंसा में पांच लोगों की जान चली गई थी। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मस्जिद टीले पर बनी है। किसी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई है।

एक वर्ष में संभल की चर्चा के प्रमुख कारण

  • 19 नवंबर को सर्वे का आदेश हुआ। 
  • 24 नवंबर को बवाल हुआ
  • बवाल में विदेशी हथियार चलाए गए। 
  • बवाल की साजिशकर्ताओं में शारिक साटा और उसका गिरोह सामने आया।
  • शारिक साटा का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम और आईआएआई से होने की बात सामने आई। 
  • संभल के सांसद पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ का जुर्माना लगा। 
  • संभल सांसद के आवास में अवैध निर्माण में कार्रवाई। 
  • खग्गू सराय में 46 वर्ष बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुले 
  • सरायतरीन में राधा कृष्ण मंदिर में पूजा शुरू हुई। 
  • 68 तीर्थ और 19 कूपों को तलाश कर संवारने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed