{"_id":"690d05f3d22baa91500e5fe0","slug":"the-hearing-in-the-sambhal-jama-masjid-vs-harihar-temple-case-will-now-be-held-on-december-7-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124225-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में अब सात दिसंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में अब सात दिसंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर किए गए वाद के मामले में बृहस्पतिवार को चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में सुनवाई हुई। दोनों पक्ष से लोग न्यायालय पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट में स्टे ऑर्डर होने की वजह से सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन दिसंबर नियत की है।संभल में 19 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। बृहस्पतिवार को न्यायालय में मुकदमे पर सुनवाई हुई। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में स्टे को लेकर सात नवंबर को सुनवाई होनी है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन दिसंबर नियत कर दी है।
-- -- -- -- -- --
सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थनापत्र पर भी सुनवाई तीन दिसंबर को
चंदौसी। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं हमें भी उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। इस मामले में भी न्यायालय ने सुनवाई के लिए 03 दिसंबर की तारीख नियत की है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मामले में आज होगी सुनवाई
चंदौसी(संभल)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर चल रहे मामले में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 23 जनवरी 2025 को एमपीएमएल कोर्ट आदित्य सिंह के न्यायालय में एक वाद दायर कराया था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह आए दिन समाज विरोधी बयान देते रहते हैं। कहा कि 15 जनवरी 2025 को बयान दिया था कि उनकी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से नहीं है, बल्कि भारत सरकार से है। यह बयान समाज में अस्थिरता फैलाने वाला है। याचिका पर सुनवाई एडीजे चंदौसी आरती फौजदार के न्यायालय में चल रही है। राहुल गांधी पक्ष के अधिवक्ता मोहम्मद सगीर सैफी इस मामले में सात नवंबर को सुनवाई होगी। संवाद