फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The guests coming to the foundation stone laying ceremony should not face any problem: Yogi

शिलान्यास समारोह में आने वाले मेहमानों को न हो कोई दिक्कत : योगी

Tue, 13 Feb 2024 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 13 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
The guests coming to the foundation stone laying ceremony should not face any problem: Yogi
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 11.20 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। करीब 50 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुके मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। आचार्य प्रमोद कृष्णम से भी तैयारियों को लेकर जानकारी ली। प्रशासनिक अफसरों से कहा-समारोह में आने वाले किसी मेहमान को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

19 फरवरी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसी क्रम में तैयारियों को तेजी से प्रशासन करा रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए ही मुख्यमंत्री पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी प्रशांत कुमार भी हेलीकॉप्टर से पहुंच गए थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और बैठक कर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ श्री कल्कि धाम के गर्भगृह का निरीक्षण किया। इसके बाद वह हेलीपैड पर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना है। उसके बाद मंच की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहनी चाहिए। किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होने पाए। इस दौरान प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, एडीजी बरेली पीसी मीना, मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज, डीएम मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.अनामिका यादव, भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, परमेश्वर लाल सैनी, संजय सांख्यधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री कल्कि धाम परिसर में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि संतों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। ठहरने की व्यवस्था उचित की जाए। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के इलाके को समतल करा दिया जाए। कहीं कोई गड्ढा न रहे। कार्यक्रम स्थल पर छह हेलीपैड बनाए जाने की जानकारी जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी के प्रवेश की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की सफाई कराई जाए। साथ ही सुंदरीकरण कराया जाए। जिससे व्यवस्था दुरूस्त बनी रहे। कहा कि मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए। साथ ही शौचालय और पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए। हेलीपैड के कार्य को भी समय पर पूरा करा लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहे और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने उन किसानों को मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया है। जिनकी फसल श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टि से काटी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जितने भी किसानों की फसल काटी गई है उनको मुआवजा शिलान्यास कार्यक्रम से पहले दे दिया जाए। मुआवजा दिए जाने की जानकारी से भी अवगत कराया जाए। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि करीब 300 बीघा जमीन में लगी फसल किसानों की काटी गई है।

श्री कल्कि धाम में चल रहीं शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed