{"_id":"68716abc6223aba60a0636bf","slug":"the-groups-that-set-out-on-the-kanwar-yatra-will-return-with-water-by-sunday-evening-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124584-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कांवड़ यात्रा पर निकले जत्थे, रविवार की शाम तक जल लेकर लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कांवड़ यात्रा पर निकले जत्थे, रविवार की शाम तक जल लेकर लौटेंगे
विज्ञापन
संभल। सावन के पहले दिन ही कांवड़ियों के जत्थे जिलेभर से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। यह जत्थे रविवार की देर राता तक जल लेकर लौटेंगे। इन जत्थों की रवानगी के समय उत्साह दिखाई दिया। डीजे की धुन और ढोल की थाप पर आगे बढ़े और भगवान शिव की जयजयकार सुनाई दी। इस दौरान जिलेभर में पुलिस-प्रशासन द्वारा चौकसी बरती गई। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवानों को मुख्य स्थानों पर तैनात किया गया।
सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित कांवड़िये रवाना हुए हैं। यह जत्थे हरिद्वार के लिए निकले हैं। शनिवार को राजघाट के लिए रवाना होंगे। जत्थे जिन मार्गों से गुजरे हैं वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं जिससे किसी कांवड़िये को असुविधा न हो। शहर के आर्य समाज मार्ग से आगे अतिक्रमण पहले ही हटा दिया गया है। इन सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पहले 41 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। नगर पालिका ने कांवड़ यात्रा को लेकर 50 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। शहरभर में 200 से ज्यादा कैमरे लगे हैं।
0000000000000
इन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की रहेगी ड्यूटी
राजीव कुमार- गुन्नौर तहसील के सभी कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण करेंगे।
राजेश कुमार सिंह- चंदौसी तहसील के सभी कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण करेंगे।
अशोक कुमार- संभल नगर पालिका क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे।
सुधीर कुमार- संभल तहसील क्षेत्र के सभी मार्ग का निरीक्षण करेंगे।
रामजीत- नगर पालिका चंदौसी क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।
0000000000000
नगर पालिका ने कंट्रोल रूम बनाया
संभल नगर पालिका की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। शिवमंदिर व कांवड़ियों के मार्गों पर व्यवस्था बनी रहे। यदि किसी को असुविधा होती है वह ट्रोल फ्री नंबर 1533 पर सूचना दे सकता है। संभल पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिव मंदिरों पर नियमित सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जाएगा। जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
000000000000
ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों के जत्थे जिस मार्ग से गुजरने हैं। वहां सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कराई जाएगी। सभी कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा रहेगी। निगरानी के लिए अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे। शिव मंदिरों पर भी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। जत्थों के साथ पुलिस भी रहेगी।
0000000000000
होटल व ढाबों पर पहचान सार्वजनिक करनी होगी
कांवड़ियों के जत्थे जिन मार्गों से होकर गुजरेंगे। उन मार्गों पर संचालित होने वाले होटल व ढाबे पर मालिक को पंजीकरण संख्या व होटल का नाम सार्वजनिक करना होगा। इसके लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इसका पालन करा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि सभी होटल पर टीमाें ने जांच पड़ताल कर ली है। पोस्टर भी चस्पा करा दिए हैं। इसका पालन सभी को करना है। यदि कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीमें नियमित चेकिंग कर खाद्य वस्तुओं की गणवत्ता को परखेंगी।
000000000000000
पातालेश्वर महादेव और सूर्यकुंड मंदिर में सावन के पहले दिन जलाभिषेक
शुक्रवार से सावन शुरू हो गए हैं। शिव भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसी क्रम में सावन के पहले दिन ही भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। सरायतरीन के नजदीक पातालेश्वर महादेव मंदिर और सूर्यकुंड मंदिर में जलाभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे और भगवान शिव की जय जयकार की।