{"_id":"630d11b9f83b46452a5230b9","slug":"the-death-of-the-cow-due-to-the-current-of-the-high-tension-line-people-demonstrated-sambhal-news-mbd439362932","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से गोवंश की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से गोवंश की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से एक गोवंश की मौत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं और जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।
पवांसा बिजलीघर से महोरा लखूपुरा को जा रही हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से इंसुलेटर टूटने के बाद हाईटेंशन लाइन का तार एंगिल पर आ गया। नजदीक में घूम रहे गोवंश विद्युत पोल पर उतरे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इंसुलेटर टूटे होने की जानकारी तीन दिन पहले विद्युतकर्मियों को दी जा चुकी थी लेकिन इसे सही नहीं करवाया गया। एसडीओ ने गोवंश को बिना कानूनी कार्रवाई के दबाने के लिए जेसीबी बुला ली लेकिन लोगों ने शव दबाने नहीं दिया। सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि जब तक लापरवाह एवं दोषी विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव को नहीं दबाने दिया जाएगा। इस दौरान आनंद राघव, कमल पाल, सत्य प्रकाश यादव, मुताहिर, हरिओम कश्यप, अजय सैनी, विकास यादव, डालचंद्र पाल, तालिब, अतुल कुमार आदि रहे।
गोवंश की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। पशु की मौत हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से हुई है। गोवंश सात महीने की गर्भवती थी जिसकी रिपोर्ट बनाकर थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
राजपाल सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, पवांसा
ग्रामीणों के द्वारा हाईटेंशन लाइन के करंट से गोवंश की मौत की सूचना मिली थी। पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। इंसुलेटर से तार एंगिल पर आने के मामले में जानकारी देने वाले ग्रामीण का भी बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही लापरवाह एसएसओ और लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार, एसडीओ देहात