फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of the young man was found hanging from the trap near the farm, creating chaos in the family

युवक का शव खेत के नजदीक फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was found hanging from the trap near the farm, creating chaos in the family
असमोली/संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने खेत के नजदीक बनी कोठरी के बाहर फंदे से लटक कर जान दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 2 बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर गंगू निवासी सौरभ 22 पुत्र अशोक कुमार का शव खेत पर कोठरी के बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। पीड़ित मां ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार को अमरोहा जिले के निवासी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गया था। शुक्रवार को सुबह घर लौटा था। बताया कि कुछ देर घर में बैठने के बाद सौरभ गांव बाबू खेड़ा जाने का हवाला देकर घर से निकल गया और दोपहर तक नहीं लौटा। इसी दौरान तलाश की गई और खेत के नजदीक शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed