{"_id":"66e1ffc6bf7f12dae40e2834","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-defecate-was-found-floating-in-the-pond-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-114258-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शौच के लिए गए युवक का शव तालाब में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शौच के लिए गए युवक का शव तालाब में उतराता मिला
Thu, 12 Sep 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। घर से शौच के लिए निकले गांव मुल्हैटा निवासी गोपाली (40) का शव बुधवार की सुबह तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव मुल्हैटा निवासी गुड्डू ने बताया कि बताया कि वह गजरौला में काम करता है। जबकि मंगलवार को उसकी मां कुसुमा भी गांव अचलपुर में एक परिचित के घर नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। घर पर उसकी पत्नी प्रवेश, दो भाई और दो बहनें थीं। मंगलवार की शाम करीब सात बजे पिता शौच करने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटै तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दोबारा तलाश की तो गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में उसके पिता का शव उतराता मिला। बुधवार की सुबह पिता की मौत की जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंचा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण शव निकालकर घर ले गए थे। गांव पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिससे मौत का कारण पता चल सकेगा।