फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a girl was found hanging in a room of the house

Sambhal News: घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Tue, 27 May 2025 10:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 27 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The body of a girl was found hanging in a room of the house
गवां। गांव हैमदपुर में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे करीब मंजू (19) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने एक पड़ोसी पर रंजिशन हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हैमदपुर निवासी चंद्रकेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे करीब परिवार के लोग घेर में पशुओं की देखभाल करने चले गए। घर पर बेटी मंजू अकेली थी। कुछ देर बाद पत्नी कमलेश घर लौटीं तो देखा कि मंजू का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से कुंडे में लटका हुआ था। यह देख उसकी चीख निकल गई। कमलेश की आवास सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के एक पक्ष पर युवती की रंजिशन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाद मौके पर रजपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार और सीओ दीपक तिवारी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता चंद्रकेश का आरोप है कि सोमवार रात मंजू की पड़ोस के रहने वाली महिला से कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में हत्या की गई है। इसी साल मंजू ने इंटर की परीक्षा पास की है। घटना से परिवार में चीखपुकार मची है।
विज्ञापन

00
वर्जन
- परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - दीपक तिवारी, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article