फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The audience became emotional after watching the enactment of friendship between Shri Krishna and Sudama

Sambhal News: श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after watching the enactment of friendship between Shri Krishna and Sudama
चंदौसी। गणेश मंदिर के सामने गजानन हाल में चल रही रासलीला में रविवार को कलाकारों ने सुदामा और कान्हा की मित्रता का बड़ा ही मनोहारी मंचन किया। सुदामा-श्रीकृष्ण की मित्रता का मंचन देख दर्शक भावुक हो उठे। इस बीच कलाकारों ने भजनों पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

मथुरा से आए कलाकारों ने मंचन के पहले भाग में दिखाया कि बाल रूप में श्रीकृष्ण और सुदामा संदीपन मुनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच गए। यहां दोनों की घनिष्ठ मित्रता हो जाती है। दूसरे दृश्य में दिखाया कि सुदामा और श्रीकृष्ण जंगल में लकड़ी लेने के लिए जाते हैं, तब गुरु माता सुदामा को खाने के लिए चने देती है। जंगल में सुदामा चने को अकेले ही खा जाते हैं।
विज्ञापन

तीसरे मंचन में दिखाया कि आश्रम में शिक्षा समाप्त हो जाने के बाद श्रीकृष्ण और सुदामा अपने राज्य को वापस चले जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण द्वारिका के राजा और सुदामा गरीब ब्राह्मण के रूप में अपना जीवन यापन कर रहे होते हैं। पत्नी के बार-बार कहने पर सुदामा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका जाते हैं। रासलीला मंडली में चुनमुन उपाध्याय, बब्बू, विकास वासुदेव, विष्णु, श्रयांश, लोकेश, मनोज व्यास, वीरेंद्र शर्मा, नागेश, भोलू कलाकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed