फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The accused who conspired to trap his brother by getting his son shot was sent to jail.

Sambhal News: बेटे से गोली लगवाकर भाई का फंसाने का षड्यंत्र रचने वाला आरोपी जेल भेजा

Tue, 01 Oct 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 01 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The accused who conspired to trap his brother by getting his son shot was sent to jail.
धनारी (संभल)। गांव गढ़ा में बृहस्पतिवार की रात भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए बेटे से खुद को गोली मरवाने का षड्यंत्र रचने वाले मुख्य आरोपी रफेउद्दीन को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने बेटे से पेट में गोली मरवाने के बाद भाई जमील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी के बेटे अहसान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी रफेद्दीन और जमील दोनों भाइयों के बीच मुकदमा चल रहा है। फैसले न मानने पर रफेउद्दीन ने भाई जमील को झूठे मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र रचा था। बृहस्पतिवार रात योजनाबद्ध तरीके से रफेउद्दीन ने बेटे अहसान से अपने पेट में गोली चलवाई। इसके बाद छोटे बेटे इरशाद ने भाई जमील और भतीजे दानिश के खिलाफ रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने रफेउद्दीन को उपचार भेजने के बाद घटना की जांच की। शनिवार को पुलिस ने षड्यंत्र का खुलासा करते हुए रफेउद्दीन के बेटे अहसान को गिरफ्तार कर जेल दिया। वहीं सोमवार को पुलिस ने जिला अस्पताल से मुख्य आरोपी रफेउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed